फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   ओगला कस्बे में सार्वजनिक शौचालय तक नहीं

ओगला कस्बे में सार्वजनिक शौचालय तक नहीं

Thu, 06 Dec 2018 10:35 PM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
ओगला कस्बे में सार्वजनिक शौचालय तक नहीं
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। जिले के सीमांत क्षेत्रों को जोड़ने वाले ओगला कस्बे में सार्वजनिक शौचालय तक की सुविधा नहीं है। इससे यात्रियों को काफी दिक्कत होती है।
विज्ञापन


धारचूला, मुनस्यारी, मदकोट, बरम, जौलजीबी, अस्कोट, डीडीहाट, सिंगाली भागीचौरा आदि क्षेत्रों को जाने वाले लोग ओगला से ही आगे बढ़ते हैं। यहां प्रतिदिन सैकड़ों सवारी वाहन, ट्रक चालक आदि चाय, नाश्ता, भोजन आदि के लिए रुकते हैं। सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से उन्हें खासी परेशानी होती है। खासकर महिलाओं और बच्चों को तो काफी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। पूर्व में यूपी शासनकाल में ओगला में चार-पांच लाख की लागत ने एक सार्वजनिक शौचालय बनाया गया था। इससे लोगों को काफी सहूलियत मिलती थी।
विज्ञापन


वर्तमान में यह शौचालय जर्जर हो गया है। होटल स्वामियों ने हालांकि शौचालय बनाए हैं, बावजूद इसके सार्वजनिक शौचालय की यहां नितांत आवश्यकता महसूस की जा रही है। अभिलाषा एकेडमी के किशोर पंत का कहना है कि ओगला में प्रतिदिन एक हजार से अधिक यात्री रुकते हैं। शौचालय नहीं होने से महिलाओं और बच्चों को काफी दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी अजय अवस्थी और नारायणनगर महाविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष सुंदर सिंह जिमवाल का कहना है कि कई बार सार्वजनिक शौचालय बनाने की मांग उठाई, लेकिन अब तक सकारात्मक पहल नहीं हो पाई। क्षेत्र के लोगों ने ओगला में सार्वजनिक शौचालय बनाने की पुरजोर मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed