{"_id":"5bb7a556867a5507705f1540","slug":"11538762070-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्राटा में मनीष और बबीता सबसे तेज दौड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्राटा में मनीष और बबीता सबसे तेज दौड़े
Updated Fri, 05 Oct 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। राजकीय इंटर कॉलेज गणाईगंगोली में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। अंडर-14 वर्ष में बालक वर्ग की फर्राटा जीआईसी गणाईगंगोली के मनीष सिंह, बालिका वर्ग में जीजीआईसी गणाईगंगोली की बबीता जोशी ने जीती।
अंडर-17 बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ जीआईसी गणाईगंगोली के हिमांशु उपाध्याय, बालिका वर्ग में जीजीआईसी की निशा ने जीती। प्रतियोगिता का उद्घाटन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सुनीता पांडे ने किया। उन्होंने संकुल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों से ब्लॉक और जिला स्तर की प्रतियोगिता के लिए अभी से तैयारी शुरू करने को कहा।
जीआईसी के प्रधानाचार्य होशियार सिंह बनकोटी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। प्रतियोगिता संचालन में खेल शिक्षक बृजेश जोशी आदि सहयोग दे रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा।