{"_id":"5a9ad9064f1c1b4d588bb3ce","slug":"11520097542-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुस्तकदान अभियान को डीएम का साथ मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुस्तकदान अभियान को डीएम का साथ मिला
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सोसायटी फार एक्शन इन हिमालया (सोच) के पुस्तकदान अभियान को डीएम सी रविशंकर का सहयोग मिल गया है। डीएम ने अभियान के लिए स्कूल, कॉलेज के अलावा जिले के सभी महकमों को पत्र लिखकर सहयोग दिलवाने की बात कही है। सेना और अर्धसैनिक बलों का भी अभियान में सहयोग लिया जाएगा।
शनिवार को पुस्तकदान अभियान को लेकर सोच संस्था के अध्यक्ष जगत मर्तोलिया और गूंज संस्था के राज्य समन्वयक शैलेश खर्कवाल ने डीएम से मुलाकात की। डीएम ने बताया कि पुस्तकदान अभियान को आम आदमी का अभियान बनाने के लिए प्रशासन मदद करेगा। पाठ्य पुस्तकों, प्रतियोगी पुस्तकों, मनोरंजन एवं प्रेरक किताबों का विशेष रूप से संग्रह किया जाएगा।
सोच संस्था के अध्यक्ष जगत मर्तोलिया ने कहा कि स्कूलों में बने पुस्तकालय अभियान के केंद्र होंगे। जिला मुख्यालय में सूचना विभाग में बने स्टडी सेंटर के अलावा तहसील स्तर पर नए स्टडी सेंटर बनाकर इन जगहों पर पुस्तक उपलब्ध कराई जाएंगी। इस कार्य के लिए स्वयंसेवी संगठनों की मदद ली जाएगी और गरीब परिवार के विद्यार्थियों को यह किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी।