{"_id":"5a68c0074f1c1ba4268b63c4","slug":"11516814343-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमेश टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमेश टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष बने
Updated Wed, 24 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। महाकाली टैक्सी यूनियन गंगोलीहाट के चुनाव संपन्न हो गए हैं। उमेश भट्ट यूनियन के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। संजू जरमाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। दो ही पदों पर चुनाव हुए थे।
व्यापार मंडल की देखरेख में हुए चुनाव में उमेश भट्ट को 77 मत मिले, बब्लू पांडे को 68, नरेश बोरा को 64 मत प्राप्त हुए। चार मत निरस्त किए गए। कोषाध्यक्ष पद पर संजू जरमाल विजयी हुए हैं। उन्हें 111, संतोष बोरा को 95 मत मिले। 7 मत निरस्त किए गए। सुबह 10 से 3 बजे तक मतदान हुआ। 230 मतदाताओं में से 213 ने मतदान किया। निर्वाचित पदाधिकारियों के समर्थकों ने अबीर, गुलाल लगाकर खुशी जताई और विजय जुलूस निकाला।
टैक्सी यूनियन के नव निर्वाचित अध्यक्ष भट्ट ने जल्द ही कार्यकारिणी का विस्तार करने की बात कही है। चुनाव संपन्न कराने में व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश धानिक, उपाध्यक्ष संजय रावल, महासचिव केशर सिंह, कोषाध्यक्ष कमलेश उप्रेती, किशन भंडारी, हेम पंडा, दिनेश बिष्ट, मुन्ना भंडारी आदि शामिल थे।