{"_id":"5a43d8314f1c1b6e468bcf4c","slug":"11514395697-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल के भीतर हुए कार्यों की जांच होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल के भीतर हुए कार्यों की जांच होगी
Updated Wed, 27 Dec 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कांग्रेस शासन के दौरान वर्ष 2012 से 17 तक धारचूला विधानसभा क्षेत्र में हुए विभिन्न कार्यों के जांच के आदेश दे दिए गए हैं। भाजपा आरटीआई सेल के सदस्य जगत मर्तोलिया की शिकायत पर शासन ने यह कदम उठाया है।
प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव के स्टाफ आफीसर बीएस मनराल की ओर से वन, ग्राम्य विकास, आपदा, पर्यटन, समाज कल्याण के प्रमुख सचिव को लिखे पत्र में कहा गया है कि सभी विभाग संबंधित बिंदुओं पर शीघ्र जांच करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री सचिवालय के संयुक्त सचिव कृष्ण सिंह ने मुख्य सचिव को इस मामले में जांच के लिए लिखा था।
शिकायतकर्ता मर्तोलिया का कहना है कि धारचूला विधानसभा क्षेत्र में आपदा राहत राशि वितरण, आपदा मद से पुनर्निर्माण के काम, विधायक निधि, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष की राशि का वितरण, बीएडीपी की मद से कराए गए कामों, वन निगम की ओर से कराई गई साइकिल प्रतियोगिता, महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन राशि का वितरण, मुनस्यारी महोत्सव के आयोजन में खर्च, पर्यटन विकास निधि, सिंचाई, लघु सिंचाई, जल संस्थान, जल निगम, वन विभाग, ग्रामीण निर्माण विभाग, जिला योजना में भारी गोलमाल किया गया। उन्होंने कहा कि अब इन मामलों की जांच के आदेश होने के बाद उम्मीद है कि सारी अनियमितताओं का पर्दाफाश हो जाएगा।