फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   डीडीहाट नगर में अभी से होने लगा पेयजल संकट

डीडीहाट नगर में अभी से होने लगा पेयजल संकट

Mon, 25 Dec 2017 11:10 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट नगर में अभी से होने लगा पेयजल संकट
नित्थर, झल्ली और घरोली सहित अन्य गांव में एक सप्ताह से पेयजल की किल्लत - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। बीस हजार की आबादी वाले डीडीहाट नगर के लोग जाड़ों में ही पेयजल संकट से जूझने लगे हैं। प्राकृतिक स्रोतों के सहारे बनी यहां की पेयजल योजना पर अभी से संकट छाने लगा है। तीन प्राकृतिक स्रोतों का पानी 30 फीसदी तक कम हो गया है। नगर के कई हिस्सों में जल संस्थान सिर्फ एक समय आंशिक रूप से जलापूर्ति कर पा रहा है। इस बार मानसून की वर्षा औसत से कम होने और जाड़ों में बारिश न होने से स्रोतों में लगातार पानी घटता जा रहा है। पिछले वर्ष तक 15 मार्च के बाद ही जल संकट होता था। इस तरह की स्थितियों से जल संस्थान के अधिकारियों की परेशानी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में 20 हजार की आबादी के लिए रोजाना 1.6 एमएलडी पानी की जरूरत है लेकिन इस समय 1.2 एमएलडी पानी मिल रहा है। नगर के तहसील वार्ड और जीआईसी वार्ड में अब लोगों को सिर्फ एक समय पानी दिया जा रहा है। जल संस्थान के जेई त्रिवेंद्र जोशी ने बताया कि नगर के लिए सात स्रोतों से पानी एकत्र कर लाया जाता था। इनमें से भनड़ा, लेकमाल, घिमाली स्रोत का पानी कम हो गया है। अन्य स्रोतों में भी पानी लगातार कम हो रहा है। जल संस्थान के ईई बिलाल यूनुस ने बताया कि इस बार पेयजल संकट से निपटने की तैयारी समय से पहले ही करनी पड़ जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि पानी का दुरुपयोग न करें और विभाग को सहयोग दें।
विज्ञापन


पंपिंग योजना का काम ठप होने से लोग निराश
डीडीहाट। डीडीहाट नगर के लिए 2011 में स्वीकृत पेयजल पंपिंग योजना का काम ठप है। वर्ष 2014 में इस योजना के लिए थल में रामगंगा में पंप लगा दिया गया था लेकिन आगे का काम करने के लिए धन नहीं मिल पाया। इस कारण यह पूरी नहीं हो पाई है। अधिवक्ता संस्था के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान और राज्य आंदोलनकारी महेश चंद्र पंत ने कहा कि पंपिंग योजना का निर्माण छह साल में पूरा न होना गंभीर चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मुख्यालय के कई हिस्सों में पानी नहीं आया
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में खड़कोट, घंटाकरण, सेरा, लुंठ्यूड़ा, जीआईसी रोड समेत तमाम हिस्सों में सोमवार को पेयजलापूर्ति ठप रही। बताया गया है कि घाट पंपिंग योजना की लाइन में खराबी आ जाने के लिए पानी लिफ्ट नहीं हो पाया। इधर, बिजली लाइन की मरम्मत के कारण जल संस्थान ने 27, 28 दिसंबर को पेयजल की आपूर्ति ठप रहने की सूचना प्रसारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed