{"_id":"5a3405574f1c1b156b8bc7bd","slug":"11513358679-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षित बेरोजगारों ने प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षित बेरोजगारों ने प्रदर्शन किया
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा की तिथि स्थगित होने से भड़के प्रशिक्षित बेरोजगारों ने शुक्रवार को नगर पालिका चौराहे पर एकत्र होकर सरकार, चयन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर परीक्षा तिथि की घोषणा नहीं की गई तो बेरोजगार सरकार और आयोग के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे।
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से हो रही सहायक अध्यापक की भर्ती परीक्षा की तिथि में बार-बार हो रहे बदलाव से प्रशिक्षित बेरोजगारों में सरकार के खिलाफ नाराजगी है। बेरोजगारों का कहना है कि आयोग द्वारा भर्ती परीक्षा के लिए पहले 26 नवंबर की तिथि निर्धारित की गई थी, लेकिन इस परीक्षा तिथि को आयोग ने स्थगित कर नई परीक्षा तिथि 17 दिसंबर को निर्धारित कर दी।
कहा कि सरकार बेरोजगारों के भविष्य के लिए कितनी सजग है यह इसी से पता चलता है कि 17 दिसंबर को होने वाली एलटी की परीक्षा तिथि को भी परीक्षा केंद्रों की वजह से स्थगित कर दिया गया है। बेरोजगारों का कहना है कि उच्च न्यायालय ने भी सरकार एवं आयोग को 31 दिसंबर तक एलटी की भर्ती परीक्षा को पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन सरकार की लेटलतीफी से इस आदेश का पालन होना भी मुश्किल लग रहा है। प्रदर्शन करने वालों में आनंद सिंह वर्ती, चंद्र प्रकाश जोशी, विनोद पाठक, विरेंद्र कार्की, नरेंद्र, दिगंबर महर, अनिल बोरा, पुष्पेंद्र भंडारी आदि शामिल थे।