{"_id":"5a315e964f1c1bbd208b670c","slug":"11513184918-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के बाद पश्चिमांचल में राजधानी को लेकर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के बाद पश्चिमांचल में राजधानी को लेकर चर्चा
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैतड़ी/झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के पश्चिमांचल क्षेत्र संख्या 7 की सभी 32 विधानसभा सीटों के परिणाम आ गए हैं। राज्य बनने के बाद पहली बार हुए चुनाव में वामगठबंधन को 27 सीटें मिली हैं। जिसमें इसके घटक दल नेकपा एमाले को 17 सीटें और नेकपा माओवादी केंद्र को 10 सीटें मिली हैं। साथ ही नेपाली कांग्रेस को चार सीटों पर संतोष करना पड़ा और एक सीट राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) को मिली है।
चुनावी तस्वीर साफ होने के बाद मुख्यमंत्री के नाम और राजधानी को लेकर भी चर्चा होने लगी है। वामगठबंधन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि केंद्र और राज्यों में सरकार बनाने की प्रक्रिया जनवरी के अंतिम सप्ताह में की जाएगी। इसीलिए नवनिर्वाचित प्रदेशसभा सदस्य (एमएलए) ने मतदाताओं का आभार जताने के लिए क्षेत्र में जाना शुरू कर दिया है।
नए राज्य और नए लोगों के विधानसभा में पहुंचने से मुख्यमंत्री के फैसले को विधायकों ने हाईकमान पर छोड़ दिया है। नए राज्य की राजधानी को लेकर भी चर्चाएं होने लगी हैं। पहाड़ और मैदान का सामंजस्य रखा जाए तो दीपायल को राजधानी बनाया जा सकता है। मैदान के हिसाब से धनगड़ी का नाम भी लिया जा रहा हैं। इसके साथ ही राज्य मंत्री परिषद का दायरा, मंत्रियों के विभागों को बंटवारा, विधानसभा भवन, मुख्यमंत्री और विधायकों के निवास के साथ विधायकों को दी जाने वाली सुविधाओं आदि की भी चर्चा होने लगी है।
विज्ञापन
नेपाल के पश्चिमांचल क्षेत्र संख्या 7 के प्रदेशसभा (विधानसभा) के 30 सीटों के परिणाम मंगलवार को आ गए थे। 2 सीटों के परिणाम बुधवार को घोषित हुए, इसमें कैलाली जिले की क्षेत्र संख्या 2 क पर एमाले के रतन बहादुर थापा ने नेपाली कांग्रेस पार्टी के हिमबहादुर रावल को 2067 मतों से पराजित किया। साथ ही कैलाली के ही क्षेत्र संख्या 2 ख पर माओवादी पार्टी के नंद बहादुर साउद ने कांग्रेस पार्टी के अरुण कुमार चौधरी को 845 मतों से पराजित किया है।