{"_id":"59b424334f1c1be77f8b56a2","slug":"11504977971-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी बरम ने जीती चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी बरम ने जीती चैंपियनशिप
Updated Sat, 09 Sep 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज धारचूला के खेल मैदान में तीन दिनी ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। समापन अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा एवं विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी राम सिंह ऐरी का प्रधानाचार्य राम प्रसाद आर्या ने स्वागत किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन के आधार पर जीआईसी बरम को व्यक्तिगत चैंपियनशिप मिली।
इस प्रतियोगिता में धारचूला विकासखंड के 12 इंटर कॉलेज एवं 18 हाइस्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। बालिका वर्ग की विभिन्न स्पर्धाओं में जीआईसी बरम को प्रथम, जीआईसी पय्पांपौड़ी को द्वितीय और जीजीआईसी धारचूला को तृतीय स्थान मिला। बालक वर्ग में भी जीआईसी बरम को प्रथम, जीआईसी पय्यांपौड़ी को द्वितीय, जीआईसी जौलजीबी को तृतीय स्थान मिला।
इसके अलावा सीनियर बालिका वर्ग में जीआईसी पय्यांपौड़ी की पुष्पा परिहार और जीआईसी बरम की मीना बाफिला को व्यक्तिगत चैंपियनशिप मिली। सीनियर बालक वर्ग में जीआईसी बरम के संतोष सिंह, सब जूनियर बालिका वर्ग में दीपिका और जूनियर बालिका वर्ग में भारती ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि सभी विजेता प्रतिभागी 11 सितंबर को जिला स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। समापन समारोह का संचालन ईश्वर चंद ने किया।
विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिता के संचालन में लाल सिंह ह्यांकी, विपिन थलाल, गणेश मर्तोलिया ने सहयोग दिया। समापन अवसर पर प्रकाश गुंज्याल, नवीन खर्कवाल, मीना बम, सुनीता गर्ब्याल, वंदना रायपा, जितेंद्र सिंह ह्यांकी, गजेंद्र सिंह गुंज्याल मौजूद रहे।