{"_id":"5987531e4f1c1b931e8b4744","slug":"11502040862-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार भी इको फ्रेंडली राखी मनाई जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार भी इको फ्रेंडली राखी मनाई जाएगी
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पर्यावरण संरक्षण के लिए विभिन्न कार्यक्रम चला रहे राजकीय हाइस्कूल नैनीसैनी के प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक ने इस बार भी इको फ्रेंडली राखी के आयोजन का फैसला लिया है। बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के साथ-साथ उन पौधों पर भी राखी बांधेंगी, जिनको उन्होंने अपने हाथों से रोपा है। पिछले वर्ष भी इस तरह का कार्यक्रम हुआ था। इस बार इसे और व्यापक रूप देने की तैयारी है।
पाठक ने बताया कि पौधों और पेड़ों पर राखी बांधने से उनके साथ भावनात्मक रिश्ता जुड़ जाएगा। उन्होंने बताया कि सात अगस्त को विद्यालय में यह कार्यक्रम होगा। राखी बांधने के बाद छात्राओं के बीच इको फ्रेंडली राखी कविता और इको फ्रेंडली राखी पोस्टर प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। मोहन पाठक ने अब तक 35 परिणय पौधों का रोपण करा दिया है। विद्यालय में एक विद्यार्थी एक पौधा कार्यक्रम चला रहे हैं।
मेरा घर, मेरा पौधा विचार लोगों को दे रहे हैं। शादी की 25वीं और 50वीं वर्षगांठ पर वह लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित करते हैं। इसके अलावा जन्मदिन और क्रिसमस डे पर भी पौधरोपण का विचार वह लोगों को दे चुके हैं। पिछले नौ वर्षों से यह मुहिम चला रहे पाठक का कहना है कि अब यह एक विचार के रूप में सामने आ गया है।