{"_id":"5984ac784f1c1b7a128b4572","slug":"11501867128-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजाजजा शिक्षक एसोसिएशन ने सीएम को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजाजजा शिक्षक एसोसिएशन ने सीएम को भेजा ज्ञापन
Updated Fri, 04 Aug 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक एसोसिएशन ने विभिन्न मांगों को लेकर वित्त मंत्री प्रकाश पंत के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
एसोसिएशन ने मांग की है कि पदोन्नति में आरक्षण के लिए गठित इरशाद हुसैन की रिपोर्ट को सार्वजनिक कर उसे तुरंत लागू किया जाए। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न विभागों में वर्षों से रिक्त पड़े बैकलॉग के पदों पर नियुक्तियां करने के साथ ही वर्तमान में विभिन्न विभागों में हो रही नियुक्तियों की काउंसलिंग और प्रतिनियुक्तियों में शासनादेश के अनुसार रोस्टर प्रणाली का पालन करने, शिक्षकों और कार्मिकों के लिए कार्यस्थल पर उचित आवास की व्यवस्था करने, गौरादेवी कन्याधन योजना के ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथि अगस्त तक बढ़ाकर बजट की व्यवस्था करने, अल्पकालिक, संविदा, अतिथि, सेवानिवृत्त शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को तुरंत बंद कर उसमें स्थायी नियुक्ति करने, अक्तूबर 2005 के बाद नियुक्त शिक्षक/कार्मिकों को भी पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने, अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ी जाति को मिलने वाली छात्रवृत्ति प्रक्रिया को सरल बनाने की भी मांग की है।
ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष अनिल कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश प्रसाद, उपाध्यक्ष विनोद टम्टा, जिला महामंत्री देवेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष बीआर कोहली आदि मौजूद थे।