{"_id":"5978ceb54f1c1b20238b458f","slug":"11501089461-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के सारे स्क्रबर बंद, पानी पहुंचने लगा घरों में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के सारे स्क्रबर बंद, पानी पहुंचने लगा घरों में
Updated Wed, 26 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल (पिथौरागढ़)। थल-पांखू-कोटमन्या सड़क पर पानी के निकास के लिए बनाए गए सारे स्क्रबर बंद हो गए हैं। अब सड़क का सारा पानी लोगों के घरों और खेतों में पहुंच रहा है। सड़क के किनारे स्थित करीब 50 मकान सड़क से बहकर आने वाले पानी से खतरे की जद में आ गए हैं। वहीं, इस तरह की अव्यवस्था से नाराज लोगों ने बुधवार को पांखू में लोक निर्माण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
लोगों ने बताया कि सबसे ज्यादा खतरा मसूरिया गांव को हो गया है। कई मकान तो इस कदर खतरे में हैं कि उनको छोड़ने की नौबत आने वाली है। गांव के लोगों ने बताया कि पिछले दिनों लोक निर्माण विभाग ने सात करोड़ रुपये की राशि सड़क के सुधारीकरण में खर्च की थी, लेकिन इस सड़क पर जगह-जगह डामर उखड़ चुका है। 32 किलोमीटर लंबी इस सड़क के सुधारीकरण के नाम पर की गई अंधेरगर्दी की जांच की मांग भी लोगों ने उठाई है। कहा है कि यदि शीघ्र सड़क की दशा नहीं सुधरी तो पूरा गांव आमरण अनशन पर बैठ जाएगा।
प्रदर्शन में हयात सिंह बठकोरा, सोनू बठकोरा, राजू कुमार, आन राम, विक्रम रावत, भवानी शंकर, नैन राम, कमलेश कुमार आदि शामिल हुए। लोनिवि के अधिकारी इस सड़क की देखरेख के लिए कभी नहीं आते। यदि सड़क बंद हो जाए तो भी कई दिनों तक कोई देखने के लिए तक नहीं आता।