{"_id":"5955356f4f1c1b5c158b46bd","slug":"11498756463-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यान विभाग को मर्ज करने का विरोध तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यान विभाग को मर्ज करने का विरोध तेज
Updated Thu, 29 Jun 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। उद्यान विभाग को कृषि विभाग में मर्ज करने का विरोध तेज हो गया है। किसान क्लब ने उद्यान विभाग का विलय होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।
किसान क्लब के अध्यक्ष रोहित पांडे के नेतृत्व में उद्यान मंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा है कि उद्यान विभाग को कृषि विभाग में मर्ज करने की तैयारी सरकार कर रही है। यदि ऐसा होता है तो यह निर्णय बागवानी और बागवानों के खिलाफ होगा। कहा कि सरकार को उद्यान विभाग को मर्ज करने के स्थान पर हिमाचल की तरह बागवानी को बढ़ावा देने की दिशा में काम करना चाहिए। बागवानी पहाड़ के पलायन को रोकने में सक्षम है, सरकार को इस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।
किसानों ने ज्ञापन में स्पष्ट लिखा है कि अभी तो जिले में एक किसान ने आत्महत्या की है। यदि उद्यान विभाग का विलय होता है तो कई किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हो जाएंगे। ज्ञापन में प्रगतिशील किसान राजेंद्र पांडेय, ठाकुर भूपेंद्र सिंह मेहता, सतीश पांडे, हरीश चंद्र जोशी, केशर सिंह कुंवर, जीवन चंद्र पंत आदि के हस्ताक्षर हैं।