{"_id":"5c250760bdec2257114a91ca","slug":"111545930592-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलिंडर के लिए नापनी पड़ती है 15 किमी की दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलिंडर के लिए नापनी पड़ती है 15 किमी की दूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। गुरना क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों में रसोई गैस डिलीवरी की कोई सुविधा नहीं है। इन गांवों के लोगों को गैस सिलिंडर के लिए आठ से 15 किमी की दौड़ लगानी पड़ती है। इसमें लोगों का समय और धन दोनों की बर्बादी होती है।
जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी भट्ट ने बताया कि निशनी, समतड़ा, बेड़ा, खितोली, हड़कांटे, हिमतड़, सेल, सल्ला आदि गांवों में रसोई गैस वितरण की कोई व्यवस्था नहीं है। इन गांवों के लोगों को सिलिंडर खत्म होने पर 15 किमी दूर गुरना या फिर जिला मुख्यालय पहुंचना पड़ता है। गुरना में भी माह में केवल एक दिन ही रसोई गैस का वितरण होता है। ऐसे में कई लोगों को समय पर गैस सिलिंडर नहीं मिल पाते हैं।
कुछ परिवारों को जिला मुख्यालय जाने के लिए समय नहीं मिलने से गैस सिलिंडर के लिए एक माह का इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में ग्रामीण लकड़ियों में खाना बनाने को मजबूर रहते हैं। लक्ष्मी भट्ट ने इस समस्या को देखते हुए बेड़ा और सिमली में दो एक्सटेंशन प्वाइंट बनाने की मांग की है। उन्होंने गैस एजेंसी के प्रबंधक को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि इससे लोगों को सुविधा मिलेगी।