{"_id":"5bdc928abdec22698e6eb883","slug":"111541182090-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘घरों’ और ‘दिलों’ पर दी जा रही है दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘घरों’ और ‘दिलों’ पर दी जा रही है दस्तक
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। चुनाव में मतदाताओं को रिझाने के लिए प्रत्याशी कोई भी अवसर छोड़ने को तैयार नहीं हैं। प्रत्याशी हाथ जोड़े घरों तक पहुंच रहे हैं तो सोशल मीडिया पर भी मतदाताओं को रिझाने की कोशिश जारी है।
सोशल मीडिया में निकाय चुनाव का अखाड़ा बन गया है। कई प्रत्याशियों ने फेसबुक पर चुनावी प्रोफाइल बनाया है। उनके समर्थक अलग से अभियान चला रहे हैं। व्हाट्सएप में प्रत्याशियों और समर्थकों के ग्रुप बने हैं। प्रत्याशियों की प्राथमिकता के साथ ही निकायों में काबिज रहे प्रत्याशियों की उपलब्धियों को लोगों के सामने रखा जा रहा है। संबंधों की दुहाई दी जा रही है और पुराने रिश्ते खोजे जा रहे हैं।
सोशल मीडिया में चलाई जा रही कैंपेन पर लोगों की प्रतिक्रिया भी खूब देखने को मिल रही है। प्रत्याशी और उनके समर्थकों से पिथौरागढ़ में हवाई पट्टी से उड़ान शुरू न होने, पानी की किल्लत, सफाई, सीवर आदि मुद्दों पर सवाल किए जा रहे हैं। आम लोग भी सोशल मीडिया में मुद्दे रखने में पीछे नहीं हैं। लोग निकाय क्षेत्र के अनसुलझे सवाल उठा रहे हैं। उनके समाधान के लिए प्रत्याशी के पास क्या सोच है, इस पर सवालात कर रहे हैं।