{"_id":"5b7eec9e42c79246516547d5","slug":"111535044766-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की मांग को हस्ताक्षर अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की मांग को हस्ताक्षर अभियान शुरू
Updated Thu, 23 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। जिले की मांग को लेकर डीडीहाट में जिला बनाओ वर्किंग कमेटी ने हस्ताक्षर अभियान शुरू कर दिया है। 30 अगस्त के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाया जाएगा।
डीडीहाट जिला बनाने की मांग को लेकर क्षेत्र के लोग फिर आंदोलित हैं। इस बार कमान युवा शक्ति ने संभाल रखी है। छह सितंबर को क्षेत्र में महाबंद और विशाल जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया है। महाबंद को सफल बनाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को वर्किंग कमेटी के सदस्य लवी कफलिया के नेतृत्व में युवाओं ने बाजार में करीब सौ व्यापारियों से संपर्क कर हस्ताक्षर अभियान चलाया।
साथ ही उनसे आंदोलन को सफल बनाने के लिए समर्थन मांगा। ललित भंडारी ने कहा कि 30 अगस्त के बाद गांव-गांव घूमकर प्रधानों और जनता से समर्थन लिया जाएगा। अभियान में प्रकाश बोरा, पवन टोलिया, कब्बू साही, पवन वर्मा आदि शामिल रहे।