{"_id":"5b084fd74f1c1bf86e8b49dc","slug":"111527271383-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों के लिए मुसीबत बना स्टोन क्रशर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों के लिए मुसीबत बना स्टोन क्रशर
Updated Fri, 25 May 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। पनखोली ग्राम पंचायत के पलेटा तोक में लगे स्टोन क्रशर को हटाने के लिए ग्रामीण फिर से लामबंद हो रहे हैं। इसे लेकर प्रधान, वन पंचायत के सरपंच सहित कई लोगों ने डीएम को ज्ञापन भेजा है। साथ ही क्रशर नहीं हटने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
प्रधान मीना कापड़ी, सरपंच परमानंद कापड़ी सहित कई ग्रामीणों का कहना है कि 2006-07 से लगे सीमा सड़क संगठन के स्टोन क्रशर को हटाने के लिए गांव के लोग आवाज उठा चुके हैं। इस क्रशर से 200 मीटर की दूरी पर राजकीय इंटर कॉलेज और 100 मीटर के फासले पर आबादी है। साथ ही प्लांट के धुएं से पर्यावरण एवं पानी के स्रोत दूषित हो चुके हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि इसे यहां से स्थानांतरित करने का कई बार प्रशासन आश्वासन दे चुका है, मगर ये क्रशर अब तक हटाया नहीं जा सका। उधर, लोगों की मांग पर पिछले माह प्रशासन ने खनन अधिकारी को जांच का आदेश दिया था, मगर अभी यह जांच पूरी नहीं हो सकी है। अब ग्रामीणों ने एक बार फिर क्रशर को हटाने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
यदि बगैर अनुमति के प्लांट लगा है और प्लांट से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है, तो इस बिंदु की जांच की जाएगी। रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित की जाएगी। -संतोष कुमार पांडेय, एसडीएम सदर, पिथौरागढ़