{"_id":"5adcc4e04f1c1b76098b5e30","slug":"111524417760-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पृथ्वी दिवस पर चंडिका मंदिर परिसर में पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पृथ्वी दिवस पर चंडिका मंदिर परिसर में पौधरोपण
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/मुनस्यारी। पृथ्वी दिवस पर जिला मुख्यालय से 12 किमी दूर मड़धूरा के चंडिका मंदिर परिसर में पौधरोपण और गोष्ठियों का आयोजन किया गया। मुनस्यारी के विवेकानंद विद्या मंदिर में पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई।
कुमाऊं मंडल विकास निगम के साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में राफ्टिंग का प्रशिक्षण ले रहे 16 युवाओं ने मड़धूरा के चंडिका मंदिर तक ट्रैकिंग की। इसके बाद मंदिर परिसर में वृहद पौधरोपण किया गया। गुरुरानी ने प्रशिक्षणार्थियों को पृथ्वी संरक्षण की शपथ दिलाई। इस दौरान मंदिर समिति के कुंडल सिंह चौहान, निगम कर्मी शामिल थे। आंबेडकर छात्रावास में छात्रसंघ के अध्यक्ष किशोर कुमार के नेतृत्व में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में अजय टम्टा, वीरेंद्र कुमार, राजेंद्र प्रसाद, अंशु आंबेडकर, राहुल कुमार, प्रदीप कुमार, पंकज कुमार मौजूद थे।
उधर, मुनस्यारी के विवेकानंद विद्या मंदिर में सामाजिक संस्था साइम ऑफ सोशल डेवलपमेंट ने विद्यार्थियों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता कराई। संस्था की प्रतिनिधि तारा पांगती, प्रधानाचार्य भगत सिंह बोरा ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए।