फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   आईटीबीपी की सीवरेज निकासी पर रोक

आईटीबीपी की सीवरेज निकासी पर रोक

Wed, 18 Apr 2018 11:28 PM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
आईटीबीपी की सीवरेज निकासी पर रोक

विज्ञापन
पिथौरागढ़। प्रशासन के निर्देश पर जल संस्थान ने जाजरदेवल आईटीबीपी के सीवरेज की यज्ञवती नदी में निकासी पर रोक लगा दी है। आईटीबीपी को अशोधित सीवरेज गधेरे में न बहाने की हिदायत भी दी गई। इसके साथ ही आईटीबी को दो माह के भीतर सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बनाने को कहा गया है।

जाजरदेवल में आईटीबीपी द्वारा सीवरेज यज्ञवती नदी में सीवरेज डालने की शिकायत मिल रही हैं। पिछले दिनों भी क्षेत्रवासियों ने सीवर नदी में जाने की शिकायत की थी। इसके बाद विभागों की संयुक्त टीम ने मौके पर छापा मारकर सीवरेज नदी में जाता हुआ पकड़ा था। मामला सामने आने के बाद आईटीबीपी ने सीवर निकासी रोक दी। इस बीच जल संस्थान के ईई विशाल कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने आईटीबीपी के सीवरेज व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि स्थायी ट्रीटमेंट प्लांट के अभाव में अस्थाई तौर पर शोधित सीवर खेतों में छोड़ा जा रहा है। जबकि पहले यही सीवरेज यज्ञवती में छोड़ा जा रहा था।
विज्ञापन


क्षेत्रवासियों के विरोध के बाद आईटीबीपी ने सीवर अपने खेेतों में डालना शुरू किया। इस मौके पर टीम ने आईटीबीपी को भविष्य में सीवरेज नदी में न डालने को कहा। इसके साथ ही जल्द से जल्द ट्रीटमेंट प्लांट बनाने को कहा। बता दें कि यज्ञवती नदी आगे चलकर ठुलीगाड़ पेयजल योजना के अपस्ट्रीम में मिलती है। इससे ठुलीगाड़ के पानी पर प्रदूषण का खतरा बना है। ईई विशाल कुमार ने बताया कि बल ने दो माह के भीतर स्थायी ट्रीटमेंट प्लांट बन जाने की जानकारी दी है। स्थायी सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए आईटीबीपी ने मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा है। ईई ने बताया कि शोधित सीवर आईटीबीपी बागवानी में इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने सीवरेज निकासी बंद होने के बाद अब ठुलीगाड़ जलस्रोत के प्रदूषण से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed