{"_id":"5ac8fdad4f1c1beb618b6109","slug":"111523121581-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोटियों पर बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोटियों पर बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश
Updated Sat, 07 Apr 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ ही निचले इलाकों में ओलावृष्टि और बारिश का दौर जारी है। बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान के साथ ही जनजीवन भी अस्तव्यस्त रहा।
शनिवार को भी लगातार चौथे दिन पिथौरागढ़ से लेकर कनालीछीना, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, डीडीहाट, मुनस्यारी, धारचूला समेत जिलेभर में बारिश और ओलावृष्टि हुई। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। तेज हवा और गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और बारिश हुई। दिनभर रुक-रुककर बारिश का दौर चलता रहा। घाटी और निचले इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि से रबी की फसल को नुकसान हुआ।
खेतों में खड़ी फसल के साथ ही फलों की खेती को भी खासा नुकसान हुआ। ओलावृष्टि से फल और फूल तबाह हो गए। दूसरी ओर बारिश से आमजन जीवन पर भी असर पड़ा। मौसम की मार से लोग बाहर नहीं निकल पाए। लोगों को अपने घरों और दुकानों में कैद रहना पड़ा। वहीं, मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पंचाचूली, राजरंभा, हंसलिंग, नागिनीधूरा, छिपलाकेदार मेें बर्फबारी हुई। मौसम के मिजाज बदलने से अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को भी मौसम खराब रहने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
जिले में 24 घंटों के भीतर हुई बारिश
पिथौरागढ़ - 26.5 एमएम
गंगोलीहाट - 13 एमएम
बेड़ीनाग - 7 एमएम
डीडीहाट - 20 एमएम
मुनस्यारी - 13 एमएम
धारचूला - 3.5 एमएम