{"_id":"5ab3eb194f1c1bbc758b6fde","slug":"111521740569-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समूह खेती से बढ़ेगी किसानों की आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समूह खेती से बढ़ेगी किसानों की आय
Updated Thu, 22 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिले के किसान समूह खेती के जरिये अपनी आय बढ़ा सकते हैं। समूह में ऋण लेने पर उन्हें पांच लाख का अनुदान मिलेगा। कृषि विभाग ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए यह योजना तैयारी की है।
योजना के अनुसार किसानों को समूह में खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्हें कृषि यंत्रों के लिए 80 फीसदी अनुदान पर ऋण मुहैया कराया जाएगा। योजना के तहत हर समूह में आठ से दस किसान होने अनिवार्य हैं। समूहों को विभाग के सामने अपना प्रोजेक्ट पेश करना होगा। इसमें खेती योग्य भूमि के ब्योरे के साथ ही कृषि यंत्रों की खरीद का प्रस्ताव शामिल होगा।
शर्तें पूरी करने के बाद हर समूह को कृषि यंत्रों की खरीद के लिए आसान शर्तों पर ऋण दिया जाएगा। इसके तहत अधिकतम पांच लाख का अनुदान भी मिलेगा। इस योजना से किसानों को अपनी आय बढ़ाने का मौका मिलेगा। योजना का लाभ उठाने के लिए पिथौरागढ़ के मुख्य कृषि अधिकारी के साथ ही कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी के पिथौरागढ़, डीडीहाट और बेड़ीनाग कार्यालयों में समूह खेती के संबंध में प्रस्ताव दिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
इन यंत्रों की खरीद के लिए मिलेगा अनुदान
पावर टिलर, पावर वीडर, पावर थ्रेशर, ब्रशकटर, जलपंप, आटा चक्की, बैटरी स्पेयर आदि
समूह में खेती से किसानों में सामूहिकता की भावना बढ़ेगी। इससे उन्हें समूह में पांच लाख अनुदान पर ऋण मिलेगा। इस योजना के जरिये किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं। -अमरेंद्र सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी, पिथौरागढ़