{"_id":"5aa01d054f1c1b0a7b8bade6","slug":"111520442629-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता के पर्यटक को दिल का दौरा पड़ा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोलकाता के पर्यटक को दिल का दौरा पड़ा, मौत
Updated Wed, 07 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। कोलकाता से मुनस्यारी घूमने आए पर्यटक का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। कोलकाता की रक्षित स्पेशल कंपनी 21 सदस्यों के पर्यटक दल को लेकर मंगलवार को कौसानी से मुनस्यारी पहुंची थी। दल में शामिल स्वप्न डे (51) निवासी नेताजी सुभाष रोड आसनसोल बर्धमान को बुधवार को सीने में दर्द की शिकायत हुई।
साथी सैलानी उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। चिकित्सक दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु की आशंका जता रहे हैं। मृतक के घर में पत्नी, 16 वर्ष का एक लड़का और माता-पिता हैं। मृतक के घर घटना की जानकारी दे दी गई है। मुनस्यारी थाने के उप निरीक्षक आर राणा ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेज दिया है।