{"_id":"5a315f974f1c1bc5758b8d69","slug":"111513185175-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस्तारीकरण के बाद पालिका की आबादी 64743 हो जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस्तारीकरण के बाद पालिका की आबादी 64743 हो जाएगी
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। नगरपालिका के चुनाव अब नए परिसीमन के अनुसार ही होंगे। पालिका के लिए 20 सभासद चुने जाएंगे। पालिकाध्यक्ष का चुनाव सीधे निर्वाचन के आधार पर होगा। पालिका में नए गांवों को मिलाने के बाद इसकी आबादी 64743 हो जाएगी। इस समय पालिका में वार्ड की संख्या 15 और जनसंख्या 56044 है। पालिका का दायरा नौ वर्ग किलोमीटर से बढ़कर 12 वर्ग किलोमीटर हो जाएगा।
पिथौरागढ़ नगरपालिका ने नए परिसीमन के आधार पर ही मतदाता सूची बनाने का काम शुरू कर दिया है। नए पांच वार्डों में छह गांव शामिल होंगे। इनमें धनौड़ा गांव की जनसंख्या 1354, नेड़ा की 900, बास्ते की 947, ऐंचोली की 1788, दौला की 3460 और सिकरानी की 250 है। पालिका ने इन सभी गांवों को मतदाता सूची में शामिल करने का काम शुरू कर दिया है।
नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी खीमानंद जोशी ने बताया कि मतदाता सूची बनाने के लिए घर-घर सर्वे का काम पूरा हो गया है। उन्होंने बताया कि अगले चुनाव के समय पिथौरागढ़ पालिका के लिए 20 सभासद चुने जाएंगे। उन्होंने कहा कि नगरपालिका इसी के आधार पर तैयारी भी कर रही है।
विज्ञापन
पालिका के पास संसाधनों की कमी
नगरपालिका के पास संसाधनों की भारी कमी है। इस समय पालिका में सफाई के लिए 46 नियमित कर्मचारी हैं। 72 कर्मचारी मोहल्ला स्वच्छता समितियों में काम कर रहे हैं। 40 लोगों से दैनिक मजदूरी में काम कराया जाता है। लंबे समय से इस संख्या में वृद्धि नहीं हुई है। पालिका में शामिल होने वाले गांव ज्यादा सुविधा की मांग करेंगे, क्योंकि भारी विरोध के बाद भी उनको पालिका का हिस्सा बनाया जा रहा है। दौला के ग्राम प्रधान भूपेश नगरकोटी का कहना है कि पालिका में शामिल करने का विरोध जारी रहेगा। सरकार को यह फैसला वापस लेना होगा।