{"_id":"5a315e914f1c1b68678c1acf","slug":"111513184913-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहा ने राष्ट्रीय मुक्केबाजी में रजत जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेहा ने राष्ट्रीय मुक्केबाजी में रजत जीता
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। कृष्णानंद उप्रेती राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज पिथौरागढ़ की नेहा मेहता ने राष्ट्रीय स्तर की अंडर-17 बालिका मुक्केबाजी प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया है।
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 4 से 8 दिसंबर तक देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में नेहा ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। खिताबी मुकाबले में भी उसने कड़ी टक्कर दी। नेहा कक्षा 10 में अध्ययनरत हैं। स्कूल पहुंचने पर नेहा का भव्य स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य प्रकाश पंत ने नेहा को सम्मानित किया। नेहा की उपलब्धि को विद्यालय की बड़ी उपलब्धि बताया। शिक्षक डॉ. राजेंद्र पाठक ने नेहा को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
नेहा को उपलब्धि पर जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव पौरी, कोच जनार्दन वल्दिया, किशन सिंह महर, भरत ज्ञाला ने शुभकामना दी है। स्वागत समारोह में क्रीड़ाध्यक्ष संजय गुप्ता, मोहन जोशी, आशीष पांडे, ललित धामी, डॉ. केसी जोशी, ममता जोशी, गीता जोशी, रेखा जोशी आदि मौजूद थे।