{"_id":"5a2ec8b54f1c1bc9678c136a","slug":"111513015477-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर की अन्यत्र तैनाती से लोगों में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टर की अन्यत्र तैनाती से लोगों में नाराजगी
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्कोट के चिकित्सक की तैनाती सीएचसी धारचूला में किए जाने को लेकर क्षेत्रवासी नाराज हैं। लोगों ने सामाजिक कार्यकर्ता किशन भंडारी के नेतृत्व में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऊषा गुंज्याल से भेंट कर सीएचसी में शीघ्र चिकित्सक की तैनाती की मांग की है।
सामाजिक कार्यकर्ता किशन भंडारी ने सीएमओ को क्षेत्र में चिकित्सक के न होने से लोगों को हो रही परेशानी से अवगत कराया। कहा कि डॉक्टर के न होने से क्षेत्र के लोगों को काफी समस्याएं उठानी पड़ रही है। उन्होंने सीएचसी में शीघ्र डाक्टर की तैनाती की मांग की है। कहा कि मांग पूरी नहीं की गई तो वह क्षेत्र के लोगों के साथ आंदोलन को बाध्य होंगे। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊषा गुंज्याल का कहना है कि बीते दिनों धारचूला में हुई बोलेरो दुर्घटना को देखते हुए डाक्टर को धारचूला अटैच किया गया था। कहा कि एक-दो दिन के भीतर ही डाक्टर को वापस अस्कोट तैनात कर दिया जाएगा।