{"_id":"5a1852404f1c1bf4688bd506","slug":"111511543360-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान चुने गए मिस्टर पिथौरागढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलमान चुने गए मिस्टर पिथौरागढ़
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। बुल्स जिम की ओर से आयोजित मिस्टर पिथौरागढ़ प्रतियोगिता का खिताब सलमान खान ने जीत लिया। प्रतियोगिता में आठ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। नगर के घंटाकरण मोहल्ला निवासी सलमान को नगरपालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती ने सम्मानित किया। रामलीला मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। प्रतिभागियों ने शरीर-सौष्ठव का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
निर्णायकों ने अमित कलखुड़िया को दूसरा और जयेश ठाकुर को तीसरा स्थान दिया। मुख्य अतिथि खाती ने कहा कि युवाओं को अपने स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने के लिए निरंतर अभ्यास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं में स्वस्थ जीवन और नशे के खिलाफ संदेश मिलेगा। प्रतियोगिता में निर्णायक दीवान सिंह खोलिया, नितिन राठौर और बीडी कापड़ी मौजूद थे।