फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पिथौरागढ़ में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री पहुंचा

पिथौरागढ़ में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री पहुंचा

Thu, 23 Nov 2017 10:43 PM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री पहुंचा
पिथौरागढ़। जिले में कड़ाके की ठंड का असर शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है। मुनस्यारी में बृहस्पतिवार का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री रहा। दिन के समय हल्के और मध्यम स्तर के बादल छाने से अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। यहां का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार रात के समय आसमान साफ रहने और पाला गिरने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। फिलहाल बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, लेकिन अभी बारिश की संभावना नहीं है। कुछ दिनों तक अभी मौसम शुष्क बना रहेगा। उधर, मुनस्यारी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जबकि घाटी वाले इलाकों में सुबह के समय कोहरे के कारण तापमान गिर रहा है। जिले में लंबे समय से बारिश न होने के कारण सभी इलाकों में सूखी ठंड का असर होने लगा है।
विज्ञापन


इस मौसम में सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार जैसी बीमारियों की आशंका बढ़ जाती है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. नरेंद्र शर्मा ने कहा कि इस तरह के मौसम में ठंड और धूल से बचने का प्रयास करना चाहिए। पीने के लिए गर्म पानी का उपयोग करना चाहिए। यदि बुखार की शिकायत हो तो चिकित्सक से परामर्श किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed