{"_id":"59a6f7fc4f1c1b54738b47e8","slug":"111504114684-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चनकाना महोत्सव का रंगारंग आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चनकाना महोत्सव का रंगारंग आगाज
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। चनकाना में तीन दिनी छुरमल देवता चनकाना महोत्सव का बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगाज हो गया है। महोत्सव का उद्घाटन विधायक मीना गंगोला ने किया। उन्होंने महोत्सव के मंच निर्माण के साथ चनकाना गांव में खेल मैदान के लिए एक-एक लाख और लिंगुरानी गांव तक कंकरीट मार्ग के लिए एक लाख देने की घोषणा की। चनकाना गांव में दो हैंडपंप भी लगाए जाएंगे।
इस मौके पर 19 लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष के एक लाख की धनराशि का वितरण किया गया। महोत्सव में पहले दिन अल्मोड़ा की विहान सामाजिक सांस्कृतिक समिति, साधना हाइस्कूल खितोली, हिमालया इंटर कॉलेज चौकोड़ी, साधना पब्लिक स्कूल बेड़ीनाग के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। साधना हाइस्कूल और हिमालया इंटर कॉलेज के बच्चों ने जय हो नंदा दैवी दैण हो जायै और बेड़ू पाको बारा मासा नरैण काफल पाको चैत गीत पेश कर समां बांधा।
स्थानीय कलाकार कल्याण बोरा, गोविंद पांडे ने लोकगीत पेश किए। इस मौके पर महोत्सव समिति के अध्यक्ष धन सिंह भंडारी ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि गोकुल गंगोला को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान महोत्सव समिति के संयोजक गोपाल मेहरा, तहसीलदार रघुवीर सिंह, भाजपा नेता जीवन पाठक, महेश पंत, हयात डसीला, नंदन बाफिला, सुरेंद्र ग्वासीकोटी, मनीष पंत आदि लोग थे। संचालन गोविंद भंडारी ने किया। महोत्सव परिसर में विभिन्न विभागों ने स्टाल लगे हैं। उपनिरीक्षक मोहन जोशी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौजूद था।