फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   शिविर से नदारद कर्मचारियों का वेतन रोकने का आदेश

शिविर से नदारद कर्मचारियों का वेतन रोकने का आदेश

Fri, 28 Jul 2017 10:47 PM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
शिविर से नदारद कर्मचारियों का वेतन रोकने का आदेश
धारचूला (पिथौरागढ़)। एसडीएम आरके पांडे की ओर से शुक्रवार को तहसील मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर पांगू में लगाए गए बहुउद्देशीय शिविर में उपस्थित न रहने वाले विद्युत विभाग और उद्यान विभाग के कर्मचारियों का वेतन रोकने का आदेश दिया गया। खराब मौसम के बावजूद शिविर का आयोजन कर प्रशासन ने मिसाल कायम की है। लोगों को आशंका थी कि मौसम की खराबी के कारण शिविर रद्द हो सकता है।
विज्ञापन


एसडीएम पांडे, तहसीलदार आईबी मल्ल विभागीय अधिकारियों के साथ पांगू गांव पहुंचे तो लोगों ने उनका स्वागत किया तथा खराब मौसम के बावजूद शिविर के आयोजन पर आभार जताया। शिविर में सोसा, नारायणआश्रम, सिर्दांग, नयंग, रौंतो, हिमखोला, रिमझिम से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शिविर में लोगों ने ज्योंतिपांगू नाले की मरम्मत करने की मांग की। नारायणआश्रम मार्ग पर वाहन स्वामियों द्वारा ज्यादा भाड़ा लिए जाने की शिकायत की। साथ ही प्राथमिक स्कूल पांगू के आंगन की मरम्मत करने, मोबाइल टावर की क्षमता बढ़ाने, राशन के गोदाम की मरम्मत करने की मांग रखी।
विज्ञापन


मौके पर एसडीएम ने जन समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। कहा कि तवाघाट-नारायणआश्रम मार्ग को हरसंभव खुला रखने का प्रयास किया जाएगा। शिविर में पांगू के ग्राम प्रधान भवान सिंह ह्यांकी, छलमा छिलासों के प्रधान सिंदल प्रसाद, सरपंच जगदीश ह्यांकी, गगन रौतेला, नारायण राम, हरीदत्त, झुमरा देवी, पुष्पा देवी आवती देवी समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed