{"_id":"595687c44f1c1b5f1e8b4a1a","slug":"111498843076-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमिपूजन के साथ नायल सड़क का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमिपूजन के साथ नायल सड़क का काम शुरू
Updated Fri, 30 Jun 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। नायल गांव के लिए स्वीकृत सड़क का काम शुरू हो गया है। विधायक मीना गंगोला ने लाखतोली में भूमि पूजन कर सड़क निर्माण शुरू कराया। उद्घाटन मौके पर लाखतोली के ग्रामीणों ने लाखतोली-नायल सड़क का सर्वे बदलने का मामला उठाया, लेकिन विभाग सर्वे बदलने पर सहमत नहीं हुआ।
विधायक मीना गंगोला ने कहा कि नायल सड़क पहुंचने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। विधायक ने कहा नायल सड़क का पभ्या तक विस्तार कराया जाएगा। तीन किमी आगे पभ्या गांव के लोग अब भी सड़क से वंचित हैं। सड़क विहीन नायल में अब सड़क पहुंचने की उम्मीद जग गई है। पभ्या के 54 परिवार सड़क मंजूर होने की इंतजारी में हैं।
आयोजन स्थल पर लाखतोली गांव के लोगों ने सड़क का सर्वे बदलने की मांग उठाई। कोई 50 मीटर इधर तो कोई 50 मीटर उधर से सड़क काटने की बात करने लगा। लोनिवि के अधिशासी अभियंता बीसी पंत ने कहा सड़क सर्वे के अनुसार ही काटी जाएगी। इसमें किसी प्रकार का बदलाव संभव नहीं है। इस दौरान विधायक पति गोकुल गंगोला, रवींद्र बनकोटी, गोविंद पांडे, जगदीश मेहता, विनोद डसीला, मोहन जोशी आदि मौजूद थे।