फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   1100 girls worshiped

1100 कन्याओं का पूजन किया

Sat, 24 Feb 2018 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 24 Feb 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
1100 girls worshiped
पिथौरागढ़ वसंतोत्सव के दौरान कन्या पूजन करते वित्त मंत्री तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला

सीमांत वसंतोत्सव के अवसर पर विशाल कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कन्या भ्रूण हत्या रोकने और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संकल्प भी लिया गया।

विज्ञापन


शनिवार को काबीना मंत्री प्रकाश पंत ने रामलीला मैदान में आयोजित कन्या पूजन का दीप जलाकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सरकार लिंगानुपात सुधारने के लिए अभियान चला रही है। एक वर्ष के भीतर ही इसके अच्छे नतीजे सामने आए हैं। उन्होंने सामाजिक बुराई से निपटने के लिए जागरूकता पर जोर देते हुए कहा कि लिंगानुपात का स्तर सुधारने के लिए सरकार और जनता को मिलकर काम करना होगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर काबीना मंत्री समेत सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन में भाग लिया। कन्याओं के पूजन, आरती के साथ ही उन्हें उपहार आदि भेंट किया गया। कन्या पूजन के दौरान बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संकल्प भी लिया। इधर, पूजन पर आयोजित भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान फाउंडेशन अध्यक्ष कैलाश थपलियाल, संयोजक राकेश देवलाल, पूर्व दर्जामंत्री महेंद्र लुंठी, रामलीला कमेटी संरक्षक भूपेंद्र मेहरा, गिरीश जोशी, ललित पंत आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed