फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   11 roads closed due to heavy rain, house in danger due to dancing

पिथौरागढ़ में भारी बारिश से 11 सड़कें बंद, नाचनी में खतरे की जद में आया मकान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
11 roads closed due to heavy rain, house in danger due to dancing
तवाघाट लिपुलेख सड़क के रावती नाला के पास सड़क बन्द होने से लोग इस प्रकार आवाजाही कर रहे। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/मुनस्यारी। सीमांत जिले के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त, व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण जिलेभर में 11 सड़कें बंद हैं। इससे लोग परेशान हैं। भारी बारिश के कारण नाचनी में एक मकान ध्वस्त हो गया है। पीड़ित ने पड़ोसी के घर में शरण ली है। भारी बारिश के कारण जिले के कई स्थानों में हुए भूस्खलन से किसानों की खेती बर्बाद हुई है।
विज्ञापन

भारी बारिश के कारण मसूरीकांडा-होकरा, गिनीबैंड-समकोट, नाचनी-भैसकोट, सोसा-सिर्खा, पौड़ी-घटकूना, मदकोट-दारमा, बंगापानी-जाराजीबली, बांसबगड़-माणीधामी, मुनस्यारी-मिलम, बांसबगड़-कोटा पंद्रहपाल, गलाती-रमतोली सड़क बंद हो गई। सड़क के बंद होने से 10 हजार से अधिक की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शीघ्र बंद सड़कें खोलने की मांग की है। भारी बारिश ने मुनस्यारी क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है। बारिश से बलौटा, रांथी, धापा के तीनों गांवों में घरों में मलबा घुस गया। इससे कपड़े, राशन आदि सामान खराब हो रहा है। बारिश के बाद हुए भूस्खलन से आवासीय घरों को खतरा है। कव्वाधार, जैंती, गोरीपार, चौना आदि गांवों में कई आवासीय घरों को खतरा हो गया है। पापड़ी, कव्वाधार, सेरासुराईधार, सेनर प्यागंती, क्वीरीजिमिया, सांई पोलू, पातो, बुई, लैंगा सहित कई गांवों में संपर्क मार्ग ध्वस्त होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं। मलबे के कारण मुनस्यारी-जौलजीबी सड़क सुरिंग बैंड, धापा, कैठी के पास बंद हो गई। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क के बंद होने से सैकड़ों वाहन फंस गए। कई लोगों ने सड़क के बंद होने के बाद पैदल आवाजाही करनी पड़ी। बीआरओ ने सड़क को खोलने के लिए मशीन लगा दी हैं।
विज्ञापन

कैथी बैंड में सड़क बंद होने से तीन घंटे फंसे रहे शव यात्री
मुनस्यारी। मुनस्यारी के कैठी बैंड के पास मलबा आने से सड़क बंद हो गई। इस कारण पापड़ी गांव से शव यात्रा को जा रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्राम प्रधान चरण सिंह पापड़ा ने बताया कि लंबे समय से बीमार कृपाल सिंह (57) की शुक्रवार रात मौत हो गई थी। कैठी बैंड में सड़क बंद होने से शव यात्री आगे नहीं बढ़ सके। शव यात्रा में शामिल ग्रामीणों ने स्वयं सड़क में आया मलबा हटाया। इसके बाद डेढ़ किमी पैदल चलकर शव को भदेली गाड़ पहुंचाया। इसके चलते करीब तीन घंटे बाद शव का दाह संस्कार किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

खतरे की जद में आया कव्वाधार और घटधार गांव
मुनस्यारी। भारी बारिश के कारण लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण कव्वाधार और घटधार गांव को खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीण कैलाश कोरंगा ने बताया कि 2013-14 में गांवों को जोड़ने के लिए सड़क का निर्माण किया था। लेकिन विभाग और ठेकेदार ने केवल जमीन समतलीकरण कर खानापूरी कर दी। उन्होंने बताया कि भूस्खलन क्षेत्र के दाई तरफ कव्वाधार तो दाई तरफ घटधार जो केवल 100 मीटर की दूरी पर स्थित हैं। उनको खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने शीघ्र सुरक्षात्मक कार्य करने की मांग की है। संवाद
30 घंटे से बंद तवाघाट-सोबला सड़क हल्के वाहनों के लिए खुली
धारचूला। 65 आरसीसी ग्रिफ ने तवाघाट सोबला सड़क में कई जगहों पर 30 घंटे से बंद सड़क को हल्के वाहनों के लिए खोल दिया है। दर गांव निवासी अनिल सिंह राजपूत बताया कि लगातार बारिश के कारण सड़क में कई जगहों पर मलबा और बोल्डर आने से सड़क बंद हो गई थी। उन्होंने बताया कि विधायक हरीश धामी की जेसीबी खेला गांव में कार्य कर रही थी। इसकी जानकारी उन्होंने लोगों को सड़क बंद होने की सूचना विधायक को फोन में बताया। उनके अनुरोध पर उन्होंने करीब एक घंटे के बाद धारचूला-तवाघाट सड़क को खोल दिया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। संवाद
नाचनी गांव में मंजू देवी का आवासीय मकान ध्वस्त
नाचनी। भारी बारिश से नाचनी निवासी मंजू देवी पत्नी स्व. हीरा सिंह का आवासीय मकान भरभरा कर गिर गया। गिरने की आवाज आते ही परिवार के सदस्य बाहर आ गए। ग्रामीणों ने तुरंत आकर जानवरों को बाहर किया। जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बचा लिया। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान पति गंगा सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक चुफाल ने प्रशासन को सूचना दी। आरएसआई प्रमोद कार्की ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पीड़ित को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाया जाएगा। जाराजिबली में गुनिगाड़ नदी का जल स्तर बढ़ने से सुरक्षा दीवार बह गई, इससे दुर्गा सिंह का मकान खतरे की जद में आ गया है। पीड़ित परिवार ने सुरक्षा की गुहार लगाई है। संवाद

बर्नियागांव में आरसीसी पुलिया का अबटमेंट भरभराकर गिरा
मुनस्यारी। बर्नियागांव से बालिका इंटर कॉलेज नमजला को जाने के लिए जिला पंचायत की ओर से आठ लाख रुपये से बनी आरसीसी पुलिया का अबटमेंट भर भराकर गिर गया। लगातार हो रही बारिश के कारण नाला जबरदस्त उफान पर चल रहा है। पिछले वर्ष स्कूल जाते वक्त दो सगी बहनें गिर कर बह गईं थी, जिसमें से ललिता की मौत हो गई थी। उसके बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाकर इस पुलिया को बनाने की मांग की थी। जिस पर जिला पंचायत मद से आठ लाख स्वीकृत हुए, जिससे यह पुलिया बनाई गई। जो क्षतिग्रस्त हो गई है। संवाद
नदियों का जलस्तर मीटर में
नदी - जलस्तर - खतरे का निशान
काली - 888.70 - 890.00
सरयू - 448.10 - 453.00
जौलजीबी गोरी - 605.50 - 607.80
मदकोट गोरी - 1212.60 - 1212.50
पिथौरागढ़ में हुई बारिश का विवरण मिमी में
मुनस्यारी - 60.00
धारचूला - 46.80
डीडीहाट - 18.00
बेरीनाग - 6.30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed