फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   11 assistant teachers posts vacant in seven GICs

Pithoragarh News: सात जीआईसी में 11 सहायक अध्यापकों के पद रिक्त

Tue, 14 Jan 2025 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 14 Jan 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
11 assistant teachers posts vacant in seven GICs
पिथौरागढ़। जनपद के बिण विकासखंड के सात राजकीय इंटर कॉलेजों में सहायक अध्यापकों के हिंदी, गणित, कला विषय में 11 पद रिक्त हैं। 11 रिक्त पदों के सापेक्ष कला विषय में चार अस्थायी शिक्षकों की तैनाती की गई है। सात विद्यालयों में हिंदी और गणित विषय में अध्यापक नहीं हैं। इससे विद्यार्थियों की शिक्षा में काफी प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन

केएनयू राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज में दो विषय गणित और कला, एसडीएस राइंका में दो विषयों हिंदी और कला, राइंका गुरना में हिंदी, राइका बांस में कला, राइंका थरकोट-बालाकोट में हिंदी और गणित, राउमावि खतीगांव में कला, राउमावि नैनीभनार में हिंदी और कला के सहायक अध्यापकों के पद रिक्त हैं।
विज्ञापन

वर्तमान समय में सात विद्यालयों में लगभग 1200 से अधिक विद्यार्थी बिना सहायक अध्यापक के शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। गणित और हिंदी विषय में अध्यापक तैनात नहीं होने से दूसरे विषयों के सहायक अध्यापकों को गणित और हिंदी विषय पढ़ाने पड़ रहे हैं। इससे अन्य विषयों के सहायक अध्यापकों के साथ विद्यार्थी भी काफी परेशान हैं। शिक्षक नहीं होने से अपने बच्चों के भविष्य को लेकर अभिभावक भी चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट-
सात राजकीय विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के 11 पद रिक्त हैं। रिक्त पदों पर कला विषय में अस्थायी शिक्षकों की तैनाती की गई है, ताकि विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित न हो। रिक्त पदों की सूची शासन को दी है। जल्द ही गणित, कला और हिंदी विषय में नए सहायक अध्यापकों की तैनाती होने की उम्मीद है। - जीएस ज्याला, खंड शिक्षा अधिकारी, बिण पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed