फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   109 BA seats vacant in Tanakpur Degree College

Pithoragarh News: टनकपुर डिग्री कॉलेज में बीए की 109 सीटें रिक्त

Fri, 31 Jul 2026 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 31 Jul 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
109 BA seats vacant in Tanakpur Degree College
टनकपुर (चंपावत)। डिग्री कॉलेज में प्रवेश के लिए चल रही द्वितीय ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सूची की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो गई है। बीए प्रथम सेमेस्टर की 337 सीटों के सापेक्ष 228 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया जबकि 109 सीटें अब भी रिक्त हैं। कॉलेज प्रशासन के अनुसार आगे की प्रक्रिया विश्वविद्यालय स्तर से तय की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को द्वितीय ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सूची के तहत प्रवेश को लेकर कॉलेज के सभागार में दिनभर गहमा-गहमी रही। प्रोफेसर डॉ. ब्रह्मानंद गंगवार के नेतृत्व में शिक्षकों ने प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराई। उन्होंने बताया कि बीए प्रथम सेमेस्टर में सबसे अधिक 337 सीटें हैं। पहली ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सूची 13 जुलाई और दूसरी सूची 25 जुलाई को प्राप्त हुई थी।
विज्ञापन

कॉलेज के आंकड़ों के अनुसार बीए में सामान्य वर्ग की 193 सीटों के सापेक्ष 184, अनुसूचित जाति की 58 सीटों में 27 और अन्य पिछड़ा वर्ग की 17 सीटों में सभी सीटों पर प्रवेश हुआ। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) की 31 और अनुसूचित जनजाति (एसटी) की 12 सीटों पर कोई प्रवेश नहीं हुआ। इस तरह बीए प्रथम सेमेस्टर में कुल 109 सीटें रिक्त रह गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पहली ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सूची के तहत बीएससी प्रथम सेमेस्टर में जेडबीसी की 60 सीटों में 24, पीसीएम की 60 सीटों में 18 और बीकॉम की 176 सीटों में 52 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था। प्राचार्य डॉ. अनुपमा तिवारी ने बताया कि द्वितीय सूची के तहत प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब आगे की प्रक्रिया विश्वविद्यालय प्रशासन के स्तर से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed