{"_id":"5c2ced83bdec2256e90e1218","slug":"108-workers-on-mass-leave-ambulance-wheels-stop","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक अवकाश पर रहे 108 कर्मी, एंबुलेंस के पहिये थमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक अवकाश पर रहे 108 कर्मी, एंबुलेंस के पहिये थमे
Wed, 02 Jan 2019 10:27 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Wed, 02 Jan 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
मरीज हेमा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न मांगों को लेकर आपातकालीन 108 कर्मी बुधवार को सामूहिक अवकाश पर रहे। इस कारण मरीजों को आपातकाल में एंबुलेंस नहीं मिल सकी। लोगों को वाहन बुक कराकर अस्पताल पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में नौ 108 एंबुलेंस और नौ खुशियों की सवारी हैं। यह वाहन पिथौरागढ़ के मूनाकोट, कनालीछीना, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, मुनस्यारी, धारचूला और डीडीहाट में तैनात किए गए हैं। इनमें चालक और फार्मेसिस्ट सहित लगभग 65 कर्मचारी कार्यरत हैं। बुधवार को पूर्व चेतावनी के अनुसार सभी कर्मी सामूहिक अवकाश पर चले गए।
विज्ञापन
कर्मचारियों के घरों से नहीं निकलने के कारण 108 और खुशियों की सवारियों के पहिये थमे रहे। इस कारण गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों को वाहन बुक कराकर अस्पताल पहुंचाना पड़ा। 108 एवं खुशियों की सवारी संगठन के अध्यक्ष संजीव बोरा ने बताया कि मांगों को पूरा नहीं करने से सभी कर्मी सामूहिक अवकाश पर जाने को मजबूर हुए हैं। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती है, वह सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।
विज्ञापन
तीन हजार रुपये में कार बुक कराकर पहुंचे अस्पताल
पिथौरागढ़। 108 कर्मियों के सामूहिक अवकाश पर रहने से गंगोलीहाट से एक महिला को सुरक्षित प्रसव के लिए तीन हजार रुपये में कार बुक कराकर जिला मुख्यालय लाना पड़ा। गंगोलीहाट के मल्ला गर्खा निवासी देवेंद्र सिंह की पत्नी हेमा को मंगलवार की देर रात प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद देवेंद्र सिंह उसे लेकर गंगोलीहाट सीएचसी पहुंचे। जहां पर प्रसव की उचित सुविधा नहीं होने से उन्हें हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी गई। इस पर देवेंद्र सिंह ने 108 नंबर पर फोन किया, वहां से उन्हें सेवा उपलब्ध नहीं होने की जानकारी दी गई। इसके बाद उन्होंने तीन हजार रुपये में एक आल्टो कार बुक कराई। इसके बाद वह पत्नी को लेकर पिथौरागढ़ महिला अस्पताल पहुंचे। देवेंद्र सिंह ने बताया कि वह बेरोजगार हैं और घर भी लौटना है। यदि खुशियों की सवारी नहीं मिली तो फिर से वाहन बुक कराना पड़ेगा।