फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   108 service suspended due to lack of technical staff

तकनीकी स्टाफ न होने से मुनस्यारी की 108 सेवा ठप

Thu, 07 Dec 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मुनस्यारी (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो, अमर उजाला मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। Updated Thu, 07 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
108 service suspended due to lack of technical staff
ुनस्यारी में अस्पताल के बाहर खड़ा 108 वाहन। - फोटो : अमर उजाला
 सीमांत तहसील मुनस्यारी की 108 सेवा में इन दिनों तकनीकी स्टाफ नहीं है। इस कारण पिछले तीन दिनों से यह सेवा ठप पड़ी है। बीते बुधवार को मदरमा गांव की घायल महिला को इसी कारण 108 सेवा नहीं मिल पाई थी। लोग 108 सेवा के भरोसे रहने के बजाए खुद की व्यवस्था से मरीजों को अस्पताल पहुंचाने को मजबूर हैं। जानकारी मिली है कि 108 सेवा के कर्मचारियों को पिछले पांच महीने से वेतन भी नहीं मिला है।
विज्ञापन


मुनस्यारी में 108 सेवा की अव्यवस्था इससे पहले भी कई बार देखने को मिली है। तीन माह पूर्व एक नवजात की मौत समय पर 108 सेवा न मिल पाने के कारण हो गई थी। कई मौकों पर तो 108 वाहन आधे रास्ते में खराब हो गई। सबसे बड़ी समस्या यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले तीन महीने से महिला डॉक्टर के न होने से आ रही है। 
विज्ञापन


बताया गया कि मुनस्यारी का 108 वाहन तीन दिन से अस्पताल परिसर में खड़ा है। इसका कोई लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। कुमाऊं मंडल विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष रुद्र सिंह पंडा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर 108 सेवा का संचालन सही से करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि विषम भौगोलिक स्थिति वाले इस तहसील में कम से कम तीन आपात वाहन होने चाहिए। उधर, सीएमओ डॉ. उषा गुंज्याल का कहना है कि 108 सेवा के संचालन में आ रही दिक्कत की जानकारी शासन को और स्वास्थ्य महानिदेशालय को दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed