फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   104 players showed their strength for admission in sports college

Pithoragarh News: स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश के लिए 104 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Tue, 20 May 2025 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 20 May 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
104 players showed their strength for admission in sports college
पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्पोर्ट्स कॉलेज और हॉस्टल में प्रवेश के पाने के लिए दौड़  लगात
पिथौरागढ़। स्पोर्ट्स कॉलेज और हॉस्टल में प्रवेश के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ। प्रदेश के दो स्पोर्ट्स हॉस्टल और एक स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश पाने के लिए 104 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि 19 और 20 मई को स्पोर्ट्स हॉस्टल टनकपुर, कोटद्वार और पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। प्रदेश भर के 104 खिलाड़ी ट्रायल में शामिल हुए। एथलेटिक्स, फुटबॉल और बॉक्सिंग में प्रवेश के लिए 92 बालक और 12 बालिकाओं का बैटरी टेस्ट लिया गया और खेल कौशल का मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन

वरीयता के आधार पर अव्वल खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स हॉस्टल और कॉलेज में रिक्ट सीट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा की देखरेख में ट्रायल संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed