{"_id":"5cdd977dbdec2207186a5b87","slug":"101558026109-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीड़ा जड़ी को लेकर बुई-पातों के ग्रामीणों के बीच विवाद गहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीड़ा जड़ी को लेकर बुई-पातों के ग्रामीणों के बीच विवाद गहराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। पातों और बुई गांव के बीच कीड़ा जड़ी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में महिलाओं और गांव के लोगों की पूर्व सरपंच और प्रधान के साथ तीखी बहस हुई। इस मामले में सरपंच और पातों की प्रधान ने कुछ लोगों के खिलाफ राजस्व पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बुई और पातों गांव के लोगों का रालम और राजरंभा वन पंचायत को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा है। विवाद नहीं थमने पर कुछ दिन पूर्व भ्रमण पर आए जिलाधिकारी ने दोनों वन पंचायतों में धारा 145 लगाने के निर्देश दिए थे।
उप जिलाधिकारी को गांव के पूर्व सरपंच ईश्वर सिंह और पातों की प्रधान जीता देवी ने गांव के लोगों पर गाली गलौच करने और दूसरे गांव का साथ देने को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। कीड़ा जड़ी महंगे दामों में बिकने के कारण हर साल यहां के ग्रामीण बुग्यालों में जाते हैं। अगर यह विवाद जल्दी नहीं सुलझा तो गांव के बीच तनाव और बढ़ सकता है।