{"_id":"5cbca502bdec22142773cf7c","slug":"101555866882-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल श्रमिक मिलने पर होटल स्वामी को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल श्रमिक मिलने पर होटल स्वामी को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरु के निर्देश पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की टीम ने होटलों में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान होटल में नेपाल के तीन बाल श्रमिक पाए जाने पर टीम ने होटल स्वामी को नोटिस जारी किया।
‘आपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत टीम ने होटल, ढाबों और दुकानों में अभियान चलाया। इस दौरान आपी माटी रेस्टोरेंट में तीन बाल श्रमिक काम करते पाए गए। इस पर टीम ने रेस्टोरेंट मालिक अभिषेक गर्ब्याल निवासी गर्ब्याल खेड़ा को नोटिस दिया। साथ ही नोटिस का जवाब देने के भी निर्देश दिए।
टीम ने बाल श्रम और बाल विवाह निषेध कानून की भी जानकारी लोगों को दी। साथ ही नगर क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने के लिए पोस्टर लगाए। टीम में प्रभारी पीसी मेलकानी, प्रभारी कोतवाल प्रेम पाल सिंह, सौरभ राठी, देवेंद्र सिंह, एसआई ममता, धीरज टम्टा आदि मौजूद रहे।