फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   कठपतिया-दोबांस सड़क का काम रुकने से आक्रोश

कठपतिया-दोबांस सड़क का काम रुकने से आक्रोश

Tue, 13 Nov 2018 10:49 PM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
कठपतिया-दोबांस सड़क का काम रुकने से आक्रोश
पिथौरागढ़/झूलाघाट। नेपाल सीमा से लगे दोबांस गांव की सड़क का काम दो वर्ष पहले शुरू हुआ था, लेकिन दो सप्ताह पहले सड़क का काम कर रह कंपनी ने काम अचानक बंद कर दिया है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सड़क का काम शीघ्र शुरू न होने पर डीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


मूनाकोट विकासखंड के अंतिम गांव दोबांस तक सड़क का कार्य नवंबर 2016 में काम शुरू हुआ। कठपतिया से बांस तक 11 किमी सड़क पर काम चल रहा है। कठपतिया तक पक्की सड़क बने 10 वर्ष हो चुके हैं। सड़क की कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई लोनिवि है। पंचघाटी कंपनी सड़क निर्माण कर रही है। इस सड़क के बनने से कुनकटिया, उखैड़, गैर, कुचला, असुरदेव, धूरा, मल्याखोला, बेरगाड़ा, कौल्दा, ईश्वरखोला, दोबांस, गाड़ापानी, परासयाम, देवपुरी, बांस और सिमलखेत गांवों को तो लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


साथ ही क्षेत्र में होने वाले संतरा, माल्टा, नींबू, केले, गडेरी, हरी सब्जियों को बाजार भी मिलेगा। ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार दो सप्ताह पहले मशीन और मजदूरों को लेकर चला गया है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने डॉ. कोमलानंद जोशी के नेतृत्व में बैठक कर समिति का गठन किया है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि सड़क का कार्य शीघ्र शुरू नहीं किया गया तो वह आंदोलन करेंगे। बैठक में प्रकाश जोशी, उमा जोशी, धीरज जोशी, टीकाराम जोशी, पुरुषोत्तम जोशी, धीरज जोशी, रामचंद्र जोशी, संजय जोशी, संजय जोशी, लोकमणी जोशी, केशव दत्त मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कठपतिया-दोबांस सड़क का काम रुकने की कोई सूचना नहीं हैं। अगर काम रुका है तो उसकी जांच की जाएगी। -नागेंद्र बहादुर, अधिशासी अभियंता, पीएमजीएसवाई लोनिवि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed