{"_id":"5ba528fc867a557e876d928f","slug":"101537550588-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमाम हुसैन की याद में निकाला मातमी जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमाम हुसैन की याद में निकाला मातमी जुलूस
Updated Fri, 21 Sep 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मोहर्रम पर अंजुमने-ए-हैदरी संस्था की ओर से मातमी जुलूस निकाला गया। इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों ने खुद को लहूलुहान कर लिया।
शुक्रवार दोपहर बाद संस्था के अध्यक्ष यूसुफ खान के नेतृत्व में 10वीं मोहर्रम में खड़कोट स्थित इमामबारगाह से घंटाकरण तिराहे तक जुलूस निकाला गया। तिराहे पर समुदाय के नौजवानों ने ब्लेड और जंजीर से खुद को लहूलुहान कर लिया। बाद में मातमी जुलूस वापस इमामबारगाह पहुंचा, जहां देश में अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी। इस दौरान इब्राहिम खान, याकूब खान, गुलाम हुसैन खान, रजब अली, गुलाम अली खान, इमरान अली थे।
घंटाकरण तिराहे पर मुख्य अतिथि काबीना मंत्री प्रकाश पंत, राजेंद्र रावत, जगत सिंह खाती, भूपेश पंत, पूर्व विधायक मयूख महर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी आदि थे। मातमी जुलूस को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।