फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   आईटीबीपी मिर्थी में खुला कैलाश यात्रा का कंट्रोल रूम-हल्द्वानी

आईटीबीपी मिर्थी में खुला कैलाश यात्रा का कंट्रोल रूम-हल्द्वानी

Sat, 09 Jun 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
आईटीबीपी मिर्थी में खुला कैलाश यात्रा का कंट्रोल रूम-हल्द्वानी
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। आईटीबीपी मिर्थी में कैलाश मानसरोवर यात्रा का कंट्रोल रूम शुक्रवार को विधिवत रूप से खोल दिया गया है। कंट्रोल रूम में अधिकारियों एवं जवानों की तैनाती कर दी गई है। कंट्रोल रूम के खुलने से यात्रियों के परिजनों को उनकी कुशलता के बारे में जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन

आईटीबीपी सातवीं वाहिनी के सेनानी महेंद्र प्रताप सिंह ने कंट्रोल रूम का शुभारंभ करते हुए उसमें तैनात किए गए अधिकारियों एवं जवानों को यात्रा के दौरान हर पल चौकस रहने के निर्देश दिए। बताया मानसरोवर यात्रा का पहला दल 13 जून को मिर्थी पहुंचेगा। उसी दिन से कंट्रोल रूम कार्य करना शुरू कर देगा। यहां रखे रजिस्टर में यात्रियों एवं उनके परिजनों के फोन नंबर दर्ज किए जाएंगे। धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्र में संचार नेटवर्क काम नहीं करता है। लिहाजा, यात्रा के लायजनिंग अफसर सेटेलाइट फोन के जरिये कंट्रोल रूम में यात्रियों के बारे में जानकारी देंगे। चीन क्षेत्र में यात्रियों की कुशलता की जानकारी उनके परिजनों को लगातार दी जाएगी। कंट्रोल रूम 24 घंटे खुला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed