फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पिथौरागढ़ में सेना भर्ती कराने की मांग

पिथौरागढ़ में सेना भर्ती कराने की मांग

Wed, 16 May 2018 10:50 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में सेना भर्ती कराने की मांग
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में सेना भर्ती कराने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। इस संबंध में पूर्व सैनिक सैन्य अधिकारियों से वार्ता करेंगे। भर्ती को लेकर जल्द कोई फैसला न हुआ तो रक्षा मंत्री से लेकर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से गुहार लगाई जाएगी।
विज्ञापन


पूर्व सैनिक जन कल्याण समिति की मासिक बैठक में पूर्व सैनिकों ने पिथौरागढ़ में भर्ती न होने पर रोष जताया। कहा कि संगठन पहाड़ की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए स्थानीय स्तर पर भर्ती की मांग करता आ रहा है, लेकिन शासन-प्रशासन और सैन्य अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। पूर्व सैनिकों ने पूर्व सूचना दिए बिना कैंटीन कार्ड ब्लॉक करने पर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन


साथ ही जल्द से जल्द नवीनीकरण की मांग की। इस दौरान समिति अध्यक्ष दान सिंह वल्दिया, भीम सिंह सौन, कुंडल सिंह, शमशेर महर, गोपाल दत्त, चंचल भंडारी, नैन सिंह, दीपक सिंह, प्रकाश भट्ट, गोविंद सिंह, भोपाल सिंह, विनोद बिष्ट, जगदीश जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युद्धवीरों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी
डिसेबल्ड वार वेटरंस समिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कुंडल सिंह मोसाल ने युद्धवीरों और वीर नारियों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर युद्धवीरों, वीर नारियों के साथ ही आश्रितों की समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष ने समस्याओं के निस्तारण के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान शिव सिंह कसन्याल, आनंद सिंह, दीवान सिंह, ईश्वर सिंह, त्रिलोक सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed