{"_id":"5aa01eed4f1c1ba3378b78e0","slug":"101520443117-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिन्हीकरण को लेकर अनशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिन्हीकरण को लेकर अनशन जारी
Updated Wed, 07 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। अनशनकारी जोगा राम (55) दलीप सिंह (56) के स्वास्थ्य में काफी गिरावट आ गई। इन्हें देर शाम एसडीएम आरके पांडे, थानाध्यक्ष पीएस नेगी ने फोर्स के साथ पहुंचकर अस्पताल में भर्ती करा दिया।
अनशन के तीसरे दिन बड़ी संख्या में लोग समर्थन देने पहुंचे। यूकेडी नेता राजेंद्र रायपा और रमेश थलाल ने कहा कि जब तक सरकार राज्य आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण नहीं करती है, आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान आंदोलनकारी जोगा राम और दलीप सिंह का स्वास्थ्य काफी बिगड़ा गया। जिनके स्वास्थ्य की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की। देर शाम इन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। वहीं, दुर्गा सिंह, भीम सिंह, दलीप सिंह, जोगा राम, गौर सिंह, मोहन सिंह, गोपाल सिंह और जयप्रकाश का अनशन जारी है।