{"_id":"5aa01eec4f1c1b512f8b5f9f","slug":"101520443116-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनशनकारी के स्वास्थ्य में गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनशनकारी के स्वास्थ्य में गिरावट
Updated Wed, 07 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। हलियाडोब-ओखरानी-नाचनी मार्ग के शेष भाग का कार्य शुरू करने की मांग को लेकर महरी धर्मशाला में आमरण अनशन जारी है। बुधवार को तीसरे दिन अनशनकारी बसंत बल्लभ पाठक के स्वास्थ्य में गिरावट आनी शुरू हो गई है। इस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ीनाग से प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. धीरज पाटनी के नेतृत्व में चिकित्सकों के दल ने अनशनकारी के स्वास्थ्य की जांच की।
इससे पहले मंगलवार देर शाम एसडीएम सोहन सिंह सैनी और तहसीलदार रघुवीर सिंह के नेतृत्व में लोनिवि का एक दल आंदोलनकारियों के पास वार्ता के लिए गया। दल ने आंदोलनकारियों को निर्माणाधीन सड़क के शेष हिस्से का धन अवमुक्त कराने की कार्रवाई की जानकारी दी, लेकिन आंदोलनकारी निर्माण कार्य शुरू नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की बात पर अड़े रहे। इस पर टीम बैरंग लौट गई।
बुधवार को अनशन स्थल पर हुई सभा में संघर्ष समिति के अध्यक्ष भैरवदत्त पाठक ने कहा कि अब लोग किसी के झांसे में नहीं आएंगे। धरने पर गोविंद बल्लभ पाठक, देवीदत्त पाठक, कमल पाठक, दीपक कार्की, नरेंद्र कार्की, मानसिंह कार्की, मोहन पाठक आदि बैठे हैं।