फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   तीन तलाक बिल पेश होने से मुस्लिम महिलाएं नाखुश

तीन तलाक बिल पेश होने से मुस्लिम महिलाएं नाखुश

Thu, 28 Dec 2017 11:14 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
तीन तलाक बिल पेश होने से मुस्लिम महिलाएं नाखुश
पिथौरागढ़। तीन तलाक बिल पेश होने के पक्ष में यहां की मुस्लिम महिलाएं नहीं हैं। महिलाओं का कहना है कि यह बिल शरीयत कानून के खिलाफ है। पहाड़ पर मुसलमानों की संख्या वैसे ही कम है और वह अपने परिवारों के साथ ताउम्र खुशी के साथ बिताती आई हैं।
विज्ञापन


महिलाओं का मानना है कि ऐसे कानून को लाकर पहले से चली आ रही व्यवस्था को कानून के दायरे में बांधना है। यहां की कुछ महिलाएं तो बिल के विरोध में खुलकर बोलती हैं तो कुछ दबी जुबान में समर्थन करती हैं। समर्थन करने वाली महिलाएं सामने आने से कतराती हैं। लखनऊ समेत कई इलाकों में मौलाना इस कानून के विरोध में तीखे बयान दे चुके हैं। इस कारण भी यहां की महिलाएं धारणा बना चुकी हैं।
विज्ञापन


महिलाओं के उत्थान के कार्यक्रम चलाए सरकार
तिलढुकरी निवासी बुजुर्ग महिला शिराज बेगम का कहना है कि उनकी जिंदगी में कभी भी परिवार के साथ विवाद की नौबत ही नहीं आई। इस तरह के कानून के होने या न होने से कोई फर्क नहीं पड़ता। वह कहती हैं कि मुस्लिम समाज में वर्षों से चली आ रही इस प्रथा को कानून के दायरे में बांधना ठीक नहीं है। सरकार को मुस्लिम महिलाओं के उत्थान के लिए कार्यक्रम चलाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कानून की कोई जरूरत नहीं
पिथौरागढ़ निवासी मोबीन खान का कहना है कि तीन तलाक कानून की जरूरत ही नहीं है। वह कहती हैं कि कोई भी महिला खुले मन से इस कानून का समर्थन नहीं कर सकती। अब समाज बदल रहा है, लोगों का शैक्षिक स्तर बढ़ रहा है। लोग अपने परिवार को संभालने की चिंता खुद करते हैं। वह कहती हैं कि इस कानून से कोई लाभ नहीं होगा। कौन कोर्ट, कचहरी के चक्कर काटता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed