{"_id":"5a315f9e4f1c1b86698c15aa","slug":"101513185182-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिप्रेरण शिविर में हस्त कौशल का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिप्रेरण शिविर में हस्त कौशल का प्रदर्शन
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। बॉक्सर हरी सिंह थापा राजकीय हाइस्कूल नैनीसैनी में बालिका अभिप्रेेरण शिविर का आयोजन किया गया, इसमें बालिकाओं को शारीरिक तौर पर स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया गया।
विद्यालय की पूर्व छात्रा कुसुम थापा और दीक्षा ने स्थानीय शिल्प पर आधारित हस्त कौशल का प्रदर्शन किया। उन्होंने बेकार पड़ी वस्तुओं से गमले, थैले, विभिन्न नक्काशीदार वस्तुओं का निर्माण करना सिखाया। कुसुम और दीक्षा ने बालिकाओं को अपने संघर्षों की दास्तान सुनाकर पैरों पर खड़े होने के टिप्स दिए। बहुमुखी प्रतिभा के धनी रामी राम ने बालिकाओं का मार्गदर्शन किया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने बेटियों का हौसला बढ़ाने के लिए स्वरचित कविता का पाठ किया। पंकज महर ने स्वास्थ्य और शिक्षा का महत्व बताया। राजेंद्र सिंह धामी ने आत्मरक्षा के गुर सिखाए। गोदावरी कार्की ने बाल, महिला अधिकार और बालश्रम, राजकुमार सिंह मौरा ने यातायात और सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। शिविर का उद्घाटन प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक ने किया। समापन अवसर पर प्रधानाचार्य ने मेहमानों को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया।