{"_id":"59723bdb4f1c1baf3c8b46bb","slug":"101500658651-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले मंगल को होगा तहसील दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले मंगल को होगा तहसील दिवस
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। तहसील स्तर पर समस्याओं के निराकरण के लिए डीएम सी रविशंकर ने महीने के पहले मंगलवार को तहसील दिवस आयोजित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग तहसीलों में महीनेवार तहसील दिवसों का आयोजन किया जाएगा, इसमें वह स्वयं मौजूद रहेंगे।
डीएम ने कहा कि जनता को जिला मुख्यालय तक न आना पड़े, इसके लिए तहसील दिवसों का आयोजन किया जाएगा। तहसील दिवसों में मौके पर ही यथासंभव समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। जिन समस्याओं का समाधान नहीं हो पाएगा, उसके लिए समयसीमा निर्धारित की जाएगी। एक निश्चित अवधि में अधिकारियों को समस्या का निराकरण करना होगा। तहसील दिवस में प्राप्त आवेदनों का रिकार्ड रखा जाएगा। जिन मामलों में कार्रवाई के लिए समय दिया जाएगा, उसका अलग से रिकार्ड रखा जाएगा।
डीएम ने पुलिस अधीक्षक, सीडीओ, डीआरडीए के परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी समेत जिले के कई विभागों के विभागाध्यक्षों, परगना, तहसील और विकासखंड के अधिकारियों को तहसील दिवस में अनिवार्य रूप से शामिल होने के निर्देश दिए हैं। कहा तहसील दिवस के दिन राजकीय अवकाश होने पर तहसील दिवस का आयोजन अगले दिन किया जाएगा।
विज्ञापन
डीएम की अध्यक्षता में पहला तहसील दिवस अगस्त के पहले मंगलवार को पिथौरागढ़ तहसील में होगा। सितंबर में गंगोलीहाट, अक्तूबर में बेड़ीनाग, नवंबर में डीडीहाट, दिसंबर में धारचूला, जनवरी 2018 में मुनस्यारी, फरवरी में बंगापानी, मार्च में देवलथल, अप्रैल में कनालीछीना, मई में गणाईगंगोली, जून में थल, जुलाई में तेजम तहसील में तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा।
प्रत्येक सोमवार को जनता मिलन कार्यक्रम होगा
डीएम सी रविशंकर ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक सोमवार को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक जिला मुख्यालय में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को जनता मिलन कार्यक्रम में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि जनता मिलन कार्यक्रम में मौके पर समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। बाकायदा जनता मिलन कार्यक्रम का रिकार्ड रखा जाएगा। इसकी शुरुआत आने वाले सोमवार से हो जाएगी।