फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   10 roadways buses will go to Chardham from Pithoragarh, passengers will face problems

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ से चारधाम जाएंगी रोडवेज की 10 बसें, यात्रियों को होगी दिक्कत

Sun, 04 May 2025 10:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 04 May 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
10 roadways buses will go to Chardham from Pithoragarh, passengers will face problems
पिथौरागढ़। चारधाम यात्रा में पिथौरागढ़ डिपो की 10 बस भेजी जाएंगी। यदि मांग इससे अधिक हुई तो अन्य बसों को चारधाम के लिए रवाना किया जाएगा। दिल्ली रूट पर संचालित नई बसों को चारधाम भेजने से सड़कों पर इनकी कमी होगी जिससे यहां के यात्रियों को दिक्कत झेलनी पड़ सकती है। डिपो से फिलहाल एक बस को चारधाम भेजा गया है।
विज्ञापन

चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है। सीमांत जिले से भी रोडवेज बसों को चारधाम यात्रा के लिए भेजने की तैयारी है। डिपो के मुताबिक फिलहाल 10 बसों की डिमांड की गई है। एक बस यात्रा के लिए भेजी जा चुकी है। दिल्ली रूट पर संचालित नई बसें चारधाम भेजी जाएंगी। पिथौरागढ़ डिपो के बेड़े में 86 बसें शामिल हैं। छह महीने पहले डिपो को 28 नई बसें मिली थीं इन्हें दिल्ली रूट पर संचालित किया गया है।
विज्ञापन

धारचूला, सेराघाट, थल, बेड़ीनाग से नई बसें दिल्ली रूट पर दौड़ने से यात्रियों को खासी राहत मिल रही है। इसी बीच नई बसों की चारधाम यात्रा के लिए मांग की गई है। ऐसे में यदि नई बसें चारधाम यात्रा में गईं तो इनकी तय रूट पर कमी हो जाएगी इसकी सीधी मार यात्रियों को सहनी होगी। यात्रियों को टैक्सी के भरोसे सफर करने के लिए मजबूर होना होगा। बसों के चारधाम यात्रा में भेजने का सिलसिला शुरू हो चुका है। एक बस को डिपो ने चारधाम यात्रा के लिए रवाना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी बसें नहीं जा सकतीं दिल्ली
दिल्ली रूट पर सिर्फ बीएस-6 मॉडल की बसें ही संचालित हो सकती हैं। डिपो के पास पुरानी बसें पर्याप्त हैं जो दिल्ली रूट पर संचालित करने के मानक पूरा नहीं करतीं। ऐसे में नई बसों को चारधाम भेजने से दिक्कत हो सकती है। यात्रियों को दिल्ली रूट पर आवाजाही करने के लिए पुरानी खटारा बसों में टनकपुर और हल्द्वानी तक सफर करना होगा।

कोट
चारधाम यात्रा में एक बस भेजी जा चुकी है। मांग के अनुसार नई बसों को चारधाम भेजा जाएगा। मांग अधिक हुई तो कुछ रूटों पर बसों का संचालन रोकना पड़ सकता है। यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। - रवि शेखर कापड़ी, एआरएम, पिथौरागढ़ डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed