{"_id":"68179a2913af6374b00ffb41","slug":"10-lakh-dumped-in-government-account-forced-to-travel-on-dilapidated-road-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-127392-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: 10 लाख सरकारी खाते में डंप, बदहाल सड़क से आवाजाही की मजबूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: 10 लाख सरकारी खाते में डंप, बदहाल सड़क से आवाजाही की मजबूरी
Sun, 04 May 2025 10:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 04 May 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बेस अस्पताल को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क सिस्टम की लापरवाही की पोल खोल रही है। धन मिलने के बाद भी इस सड़क का सुधारीकरण नहीं हो सका है। 10 लाख रुपये सरकारी खाते में डंप हैं और मरीजों के साथ ही आसपास क्षेत्र के लोग बदहाल सड़क से आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं।
नगर के जीजीआईसी और रई से बेस अस्पताल को जोड़ने के लिए चार किमी सड़क का निर्माण किया गया है। इसी सड़क से ल्युंठूड़ा, पुनेड़ी की आठ हजार से अधिक की आबादी आवाजाही करती है। लंबे समय से सड़क बदहाल है। जगह-जगह बने गड्ढोंसे हादसों का खतरा बना हुआ है। गड्ढों में बारिश के दौरान पानी भरने से खतरा बढ़ गया है। मरीज और स्थानीय लोग बमुश्किल इस सड़क पर आवाजाही कर रहे हैं।
सड़क सुधारीकरण के लिए तीन महीने पहले लोनिवि को 10 लाख रुपये का बजट जारी हुआ। उम्मीद थी कि जल्द सड़क का सुधारीकरण होगा और मरीजों की आवाजाही सुगम होगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका है। बजट सरकारी खाते में डंप है और मरीज गड्ढों से पटी सड़क पर आवाजाही कर किसी तरह अस्पताल पहुंच रहे हैं। अब विभाग जल्द सड़क का सुधारीकरण करने की बात कर अपनी जिम्मेदारी पर पर्दा डाल रहा है। संवाद
विज्ञापन
भूस्खलन से बढ़ी दिक्कत
नगर के नजदीक जीजीआईसी के पास से बनी सड़क से बेस अस्पताल पहुंचने के लिए मरीजों को एक किमी का सफर तय करना पड़ता है। बीते जनवरी में यहां बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण शुरू होते ही भूस्खलन शुरू हुआ तो यह सड़क खतरे में आ गई। सुरक्षा के प्रबंध नहीं किए तो बीते रविवार को दोबारा भूस्खलन होने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई और इस पर चौपहिया वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से रोकनी पड़ी है। ऐसे में अब मरीजों को रई से बदहाल सड़क पर तीन किमी का अतिरिक्त फेरा लगाकर बेस अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है।
कोट
बेस अस्पताल को जोड़ने वाली सड़क के सुधारीकरण के लिए बजट मिला है। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द सड़क का सुधारीकरण शुरू कर दिया जाएगा। - दिनेश जोशी, एई, लोनिवि, पिथौरागढ़